बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास एवं विराज सागर दास ने पूर्व एम.एल.सी. हरेन्द्र अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती बीना अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास एवं विराज सागर दास ने पूर्व एम.एल.सी. हरेन्द्र अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती बीना अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास  एवं बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष, बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0 के चेयरमैन विराज सागर दास ने पूर्व एम.एल.सी.  हरेन्द्र अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती बीना अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। स्व0 बीना अग्रवाल बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष श्री विराज सागर दास की ताई जी थीं।

बीबीडी ग्रुप के मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि अलका दास एवं विराज सागर दास ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बीबीडी ग्रुप परिवार श्रीमती बीना अग्रवाल के निधन पर स्तब्ध और व्यथित है। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे।

Post Top Ad