साली के चक्कर में 8 माह की गर्भवती पत्नी को गोलियों से भूना, रविवार को ही आई थी जेल से बाहर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

साली के चक्कर में 8 माह की गर्भवती पत्नी को गोलियों से भूना, रविवार को ही आई थी जेल से बाहर


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक युवक ने अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला को 4 गोलियां लगीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने महिला को बचाने आए एक पड़ोसी को भी गोली मार दी। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल पड़ोसी शहादत का इलाज चल रहा है।पत्नी को गोली मारी

 मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त आर.पी. मीणा ने बताया कि 29 साल की साइना आठ महीने की गर्भवती थी। उसे 25 अप्रैल को जेल से ही जमानत मिली थी। एक साल पहले उसकी शादी वसीम से हुई थी। मगर ड्रग्स तस्करी के आरोप में वह जेल चली गई थी। इस बीच वसीम साइना की बहन और अपनी साली रेहाना के करीब आ गया था। वसीम पत्नी से मिलने जेल भी नहीं गया। साइना के रविवार को जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद इसी बात को लेकर 


पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। मंगलवार को गुस्से में वसीम ने साइना पर फायरिंग कर दी।लुधियाना: अस्पताल के स्टाफ को नहीं दिखा गर्भवती का दर्द, महिला ने अस्पताल  के पार्क में बच्चे को दिया जन्ममृतका साइन ने तीन शादियां की थीं। आरोपी वसीम उसका तीसरा पति था। जांच में पता चला कि साइना का पहला पति शराफत मियां है, हालांकि वह भी जेल में बंद है। उसके बाद साइन ने एक और शादी की थी, मगर यह भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। करीब एक साल पहले साइना ने वसीम से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के बाद ड्रग्स तस्करी के आरोप में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Post Top Ad