बलिया सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मृत्यु - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 11, 2021

बलिया सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मृत्यु


बलिया (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में घर से गैस सिलेंडर लेने निकले साइकिल सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चन्नाडीह गांव निवासी 62 वर्षीय भुवनेश्वर मिश्रा कल शाम गैस सिलेंडर लेने घर से निकलने थे। गैस सिलेंडर लेकर वह बिल्थरारोड से घर जा रहे थे। उसी दौरान हल्दी रामपुर चट्टी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में श्री मिश्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Post Top Ad