स्याहीकांड के बाद आप विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार, जेल में कटेगीआज कि रात - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 11, 2021

स्याहीकांड के बाद आप विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार, जेल में कटेगीआज कि रात


रायबरेली (मानवी मीडिया)- आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती को विवादित बयान के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एमपी-एमएलए जज पीके जयंत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख तय की है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार में पूर्व में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं। इस बयान के बाद सोमनाथ भारती पर जगदीशपुर थाने में केस दर्ज किया गया। इस बयान से लोगों में इतनी नाराजगी थी कि रायबरेली में सोमनाथ भारती पर स्याही फेंक दी गई। इस पर सोमनाथ भारती की प्रतिक्रिया सामने आई है। विवादों के बीच सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है आप विधायक सोमनाथ पर फेंकी  गई स्याही, अमेठी में बोला था- यूपी के अस्पतालों में पैदा होते हैं कुत्तों  के बच्चे

सोमनाथ भारती इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। रायबरेली में आज सोमनाथ भारती यूपी पुलिस के साथ कहासुनी में उलझे थे, तभी उनपर किसी ने स्याही फेंकी। स्याही फेंकने के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आज रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात समेत उनके कई कार्यक्रम थे। पर आज सुबह जब वह निकलने को तैयार हुए तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया।

Post Top Ad