सिंचाई की समस्या से जूझ रहा किसान, प्रशासन ने नहीं निकाल हल तो बांस-बोतलों से बना डाली अपनी 'पवनचक्की'- देखें तस्वीरें - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 10, 2021

सिंचाई की समस्या से जूझ रहा किसान, प्रशासन ने नहीं निकाल हल तो बांस-बोतलों से बना डाली अपनी 'पवनचक्की'- देखें तस्वीरें


मयूरभंज(मानवी मीडिया): कहते हैं कि हर समस्या का समाधान निकल सकता है अगर हम धैर्य व बुद्धि का प्रयोग करें। ऐसा ही कुछ ओडिशा के एक किसान ने अकल्पनीय और अद्भूत काम कर दिखाया है, जिससे प्रशासन के सिर भी शर्म से नीचे झुक जाएं। बताया जा रहा है कि इस किसान के खेत में पानी नहीं आता था, इसने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई हल न निकला। जिसके बाद किसान ने शिकायत करनी बंद की और ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसके बाद उसके आस-पास के लोग भी उसके देशी आविष्कार को देखने आ रहे हैं। ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक ऐसी ही दिलचस्प घटना हुई। जहां महुर टिपिरिया नाम के किसान ने नदी से दो किलोमीटर दूर अपनी खेती तक पानी पहुंचाने के लिए देशी जलपहिया बनाया। 

इस किसान की हर तरह हो रही वाह वाही : खेत में सिंचाई के लिए नहीं थी पानी की  व्यवस्था, फिर किसान ने देशी 'आविष्कार' से किया कुछ ऐसा की देखने के ये जलपहिया बांस और लकड़ियों के जरिए बनाया गया है। इसमें एक बड़ा सा गोल पहिया लगाया गया है जो एक पवनचक्की की तरह पानी और हवा के बहाव के सहारे घूमता है। इस पहिये पर किसान ने पानी पीने की बोतलें लगाई हुई हैं और इन बोतलों का मुंह ढक्कन से बंद किया और बोतलों ने निचले हिस्से को काटकर उसे एक खुले बर्तन की तरह पहियों के ऊपर लगाया। जब पहिया घूमता है और नीचे नदी की ओर जाता है तो पानी की बोतलों में पानी भरता है और एक बांस के जरिए निकलता रहता है। इस बड़े से पहिए में ऐसी 30-40 बोतलें जुड़ी हुई हैं।साभारइस पहिए के बीच की ऊंचाई पर एक संग्रहण केंद्र बनाया गया है। पानी की बोतलों का मुंह इस संग्रहण केंद्र की ओर बनाया गया है, जैसे ही पानी की बोतलें इस केंद्र से होकर गुजरती हैं, पानी केंद्र में आकर नीचे गिर जाता है। इसके बाद बांस के बने पंपों से गुजरता हुआ ये पानी किसान की खेती तक जाता है। इस देशी जलपहिए का आविष्कार करने के बाद किसान ने कहा कि मैं एक गरीब आदमी हूं, मैंने बार-बार अधिकारियों से कहा कि मेरे खेतों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करवाएं, लेकिन कोई मदद नहीं मिली, इसलिए अंत में हारकर मैंने इस जलपहिया बना लिया।

Post Top Ad