इंडोनेशिया विमान दुर्घटना: बचाव दल समुद्र से निकल रहे शरीर और कपड़ों के चीथड़े; - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 10, 2021

इंडोनेशिया विमान दुर्घटना: बचाव दल समुद्र से निकल रहे शरीर और कपड़ों के चीथड़े;


जकार्ता (मानवी मीडिया) : इंडोनेशिया में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया एयर का विमान समुद्र में क्रैश हो गया। इस विमान में 62 यात्री सवार थे। विमान की खोज के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है। विमान के क्रैश होने के एक दिन बाद इंडोनेशियाई बचाव दल ने जावा सागर से शरीर और कपड़ों के चीथड़े निकाले हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने रविवार को यह जानकारी दी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान का कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया था। बताया जा रहा है कि विमान 1 मिनट में 10 हजार फीट नीचे आया। हालांकि, अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है। इंडोनिया के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की ओर से बताया गया कि श्रीविजया SJ 182 का स्थानीय समय के अनुसार 2.40 बजे संपर्क टूट गया था। विमान ने जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा हवाई अड्डे से पोंटिअनक के लिए उड़ान भरी थी। विमान 10 हजार फीट की ऊंचाई पर था। लेकिन सिर्फ एक मिनट में ही नीचे आ गया। 


 

बताया जा रहा है कि विमान का संपर्क समुद्र के ऊपर टूटा था। ऐसे में समुद्र में विमान के मलबे को तलाशा जा रहा है। यहां खोजी जहाज, हेलिकॉप्टर और बचाव दल को तैनात किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र से शरीर और कपड़ों के कुछ चीथड़े मिले हैं। इसके अलावा विमान का कुछ मलबा भी मिला है। वहीं, विमान में सवार यात्रियों के परिजन भी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। हालांकि, इंडोनेशिया सरकार की ओर लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता विमान 26 साल पुराना बोइंग 737-500 है। इसे 1994 में अमेरिका की कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस ने खरीदा था। इसके बाद श्रीविजया एयरलाइंस ने इसे खरीद लिया। गौर हो कि इससे पहले 2018 में इंडोनेशिया की लायन एयर की फ्लाइट समुद्र में क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 189 लोगों की मौत हुई थी। इस विमान ने जकार्ता से उड़ान भरी थी और सिर्फ 12 मिनट बाद क्रैश हो गया था।

Post Top Ad