बस्ती में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का होगा सम्मान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 11, 2021

बस्ती में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का होगा सम्मान

 


बस्ती(मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गणतन्त्र दिवस के मौके पर स्वतन्त्रता सग्रांम सेनानियो को सम्मानित किया जायेगा।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सोमवार को बताया कि गणतन्त्र दिवस के मौके पर स्वतन्त्रता सग्रांम सेनानियो को सम्मानित करने के लिए तेजी से तैयारी चल रही है जो स्वतन्त्रता सग्रांम सेनानी जनपद मुख्यालय पर नही आ पा रहे है उनको ले जाने और लाने की पूरी व्यवस्था करने के लिए अधिकारियो को निर्देश प्रदान कर दिया गया है।

उन्होने बताया कि जो स्वतन्त्रता सग्रांम सेनानी अस्वस्थ है और मुख्यालय पर नही आ सकते है। प्रशासन उनके घर जाकर सम्मानित करेगा। कार्यक्रम की रूप रेखा पूरी तरह से तैयार करने के लिए अधिकारियो को निर्देश प्रदान किया गया है। इस सम्बंध मे एक बैठक हो चुकी है।

उन्होने बताया कि कोविड-19 के नियमो के तहत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्कूलो मे बच्चो को झण्डा रोहण कार्यक्रम मे शामिल नही किया जायेगा। स्कूल प्रशासन द्वारा झण्डारोहण का कार्यक्रम समपन्न कराया जायेगा।

Post Top Ad