इस सरकारी स्कीम के साथ जुड़कर करें सरकार के साथ बिजनेस, ये है रजिस्ट्रेशन का तरीका - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 1, 2021

इस सरकारी स्कीम के साथ जुड़कर करें सरकार के साथ बिजनेस, ये है रजिस्ट्रेशन का तरीका


नई दिल्ली(मानवी मीडिया): अगर आप सरकार के साथ बिजनेस करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने सभी सरकारी विभागों को गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) से जोड़ दिया है। अब सरकारी विभाग अपने उपयोग के लिए वस्तुओं और सेवाओं को ई पोर्टल GeM के जरिए खरीदेंगे। जिसके जरिये आप भी इस पोर्टल से जुड़कर सरकार के साथ बिजनेस कर सकते हैं। 

 खबर के मुताबिक मोदी सरकार ने ई पोर्टल के जरिए Gem (गवर्नमेंट ई मार्केट) यानी ऑनलाइन बाजार तैयार किया है। आप अपने घर में रह कर GeM से जुड़कर सरकार के साथ बिजनेस कर सकते हैं। इसलिए आपको GeM पर रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। रजिस्‍ट्रेशन के बाद आप सरकारी विभागों की डिमांड के हिसाब से सप्‍लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको


मैन्‍युफैक्चरर्स से संपर्क करना होगा और डिमांड आने पर वहां से माल आगे सप्‍लाई कर सकते हैं।  सरकारी विभाग अपने लिए 50 हजार रुपये का सामान ई पोर्टल GeM के जरिए खरीद सकते हैं। 5 Tips  कोई भी विक्रेता जो उत्‍पादन करता है और उपयुक्‍त एवं प्रमाणित उत्‍पाद बेचता है, तो जेम पर उसका स्‍वागत है। उदाहरण के तौर पर अगर आप कंप्यूटर बेचते हैं तो आप GeM पर जाकर रजिस्‍ट्रेशन कराएं। जिसके बाद अगर भारत सरकार का कोई डिपार्टमेंट कंप्यूटर खरीदने के लिए टेंडर निकालता है तो आपको इसकी जानकारी दी जाएगी और आप इस टेंडर के लिए बोली लगा सकते हैं। GeM पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसाना है। आवेदक को GeM पर फॉर्म और अपना ब्यौरा भरना है और GeM पर आईडी व पासवर्ड जनरेट करना है। एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सरकार की किसी भी खरीद के टेंडर की जानकारी सेलर्स को एसएमएस और ई मेल के जरिए दी जाती है। आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सरकारी कंपनियों में अपनी सर्विस भी दे सकते हैं।

Post Top Ad