गोरखपुर में सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पोहिला के निर्माण हेतु तीसरी किश्त मंजूर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 9, 2021

गोरखपुर में सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पोहिला के निर्माण हेतु तीसरी किश्त मंजूर


लखनऊ: (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश में स्वास्थय सुविधाओं के संवर्धन, उच्चीकरण, नवनिर्माण, नवीनीकरण, साज-सज्जा युक्त करने के कार्य तेजी से जारी हैं। प्रदेश सरकार स्वास्थय सुविधाओं को बेहतर करने का कार्य शीर्ष प्राथमिकता से कर रही है। इसी क्रम में जनपद गोरखपुर में पोहिला स्थित सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के भवन निर्माण की तीसरी किश्त के रूप में रु 128.35 लाख धनराशि अवमुक्त करने की शासन द्वारा मंजूरी दे दी गयी है। इस सामुदायिक स्वास्थय केंद्र को बनाने के लिए शासन ने कुल लागत रु. 641.79 लाख  मंजूर किये हैं।

ज्ञात हो कि इस निर्माण कार्य के लिए शासन ने पहले कुल लागत रु. 494.56 लाख को मंजूर करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रु. 221.90 लाख अवमुक्त किये थे। पुनः निर्माण कार्य की लागत को पुनरीक्षित करते हुए बढ़ी हुयी लगत रु. 641.79 लाख धनराशि को मंजूरी दी गयी। पुनरीक्षित लागत के सापेक्ष शासन ने दूसरी किश्त रु. 200 लाख अवमुक्त करने की मंजूरी दी। अब पुनरीक्षित लागत से तीसरी किश्त अवमुक्त करने की मंजूरी दी गयी है।

Post Top Ad