भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सिम्बल पर उतारेगी प्रत्याशी : स्वतंत्र देव सिंह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 11, 2021

भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सिम्बल पर उतारेगी प्रत्याशी : स्वतंत्र देव सिंह


फर्रूखाबाद (मानवी मीडिया) : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी सिम्बल पर प्रत्याशी उतारेगी।

 सिंह आज यहां पार्टी कार्यालय पर पंचायत चुनाव एवं सम्वयक समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिये अति महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि इस बार भाजपा जिला पंचायत के होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों को सिम्बल देकर लड़ाएगी। पिछले कई वर्षों से सपा और बसपा के शासनकाल में पंचायत में चुनाव में धनबल, बहुबल का दुरूयोग करके चुनाव जीत में हासिल करने का काम करते है, लेकिन इस बार भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की दमदारी से चुनाव लड़ें जायेंगे और बड़ी जीत दर्ज होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नीति और नेतृत्व दोनों हैं जो अन्य दलों के पास नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ता देश सेवा के लिए समर्पित हैं। भाजपा संगठन राष्ट्रवाद की विचार धारा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि संगठन के एक कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। ऐसा केवल भाजपा में ही सम्भव है। अन्य दलों ने सनातन संस्कृति को ध्वस्त करने का कार्य किया।

Post Top Ad