गाजियाबाद में हादसा, श्मशान घाट में गैलरी की छत गिरने से 40 से ज्यादा लोग मलबे में दबे; - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 3, 2021

गाजियाबाद में हादसा, श्मशान घाट में गैलरी की छत गिरने से 40 से ज्यादा लोग मलबे में दबे;


ल(((गाजियाबाद (मानवी मीडिया): दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक श्मशान घाट में गैलरी की छत गिरने के कारण 40 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। ये हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि 40 से ज्यादा लोग मलबे में दबे है। कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। कई घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसे में कई लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मुरादनगर, राहत बचाव कार्य मे लगे लोग।

जानकारी के अनुसार, श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला। चीख पुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने दौड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। भवन ज्यादा पुराना नहीं था। आशंका है कि भराव की जमीन में भवन बना था। अधिक  बारिश में मिट्टी बैठने से घटना हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस मलबे से जीवित व मृत लोगों को निकालने में लगी है। घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छानबीन चल रही है।श्मशान घाट में बड़ा हादसावहीं, गाजियाबाद में श्मशान घाट में परिसर की छत गिरने से दबे लोगों को निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बलवीर दल मुरादाबाद की टीम सूचना मिलते ही रवाना हो गई। उप निरीक्षक आशुतोष पांडे इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम में 20 लोग शामिल हैं।

Post Top Ad