बस्ती मण्डल में वन विभाग 1 करोड़ पौधा तैयार करेगा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 8, 2021

बस्ती मण्डल में वन विभाग 1 करोड़ पौधा तैयार करेगा


बस्ती (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के बस्ती मण्डल मे वन विभाग द्वारा 1 करोड़ से अधिक पौधा तैयार किया जायेगा। इसके लिए सरकार से अनुमति मिल गयी है। वन संरक्षक अधिकारी एपी पाठक ने शुक्रवार कहा कि सरकार की ओर से मिले निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा 1 करोड़ से अधिक पौधा उगाने के लिए तेजी से तैयारी किया जा रहा है। बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा सतंकबीरनगर जिलो मे वन विभाग द्वारा 34 लाख पौधे लगाये जायेगे इसके बाद 26 अन्य विभागो को पौधे तैयार करके उन्हे लगाने के लिए दिया जाएगा।उन्होने कहा कि बस्ती जिले मे 25 नर्सरी, संतकबीरनगर जिले मे 17 तथा सिद्वार्थनगर जिले मे 25 नर्सरी हैं। पौधे तैयार करने के लिए सभी डीएफओ तथा रेंजरो को निर्देश दिया गया है। वन विभाग द्वारा लगाये गये पौधो की निगरानी के लिए टीम गठित होगी। प्रत्येक पौधे की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। रजिस्टर बना कर उसमे पौधो की स्थिती के बारे में जानकारियां दर्ज की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 26 अन्य विभागो को जो पौधे देने है उसका शुल्क सरकार निधार्रित करेगी। पिछले वर्ष लगाये गए पौधो की देखभाल चल रही है। जो पौधे टूट गये या मर गये उनके स्थान पर नया पौधा लगाया जा रहा है।

Post Top Ad