उत्तर प्रदेश सरकार में अब तक 1 लाख 37 हजार से  अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 2, 2020

उत्तर प्रदेश सरकार में अब तक 1 लाख 37 हजार से  अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई

*मुख्यमंत्री के निर्देष पर पुलिस विभाग में 

रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विषेष प्रयास किये गये

*49,568 आरक्षी नागरिक पुलिस व पी0ए0सी0 के पदों पर अभ्यर्थियों 

को अन्तिम रूप से चयनित करते हुए आज चयन परिणाम घोषित

*उपनिरीक्षक, जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस व फायर मैन के 

कुल 11,428 पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रचलित  उ प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देष पर प्रदेष में पुलिस बल की कमी को पूरा करने के उद्देष्य से उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा विषेष प्रयास कर पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्षिता के साथ भर्ती की कार्यवाही की गयी है। इसी कड़ी में 49,568 आरक्षी नागरिक पुलिस व पी0ए0सी0 के पदों पर अभ्यर्थियों को अन्तिम रूप से चयनित करते हुए आज चयन परिणाम घोषित किये गये। प्रदेष पुलिस बल को अतिरिक्त जवानों की उपलब्धता से प्रदेष की अपराध स्थिति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।


उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इससे पूर्व कुल 87,685 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है, जिनमें लगभग 5,000 उप निरीक्षकों एवं 80,000 आरक्षी नगारिक पुलिस एवं पी0ए0सी0 तथा 2,785 अन्य पदों पर चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं, जो जनता की सेवा में कार्यरत है। आज के परिणामों से मिले पुलिस कर्मियों को मिलाकर वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 01 लाख 37 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती हुई है। आज जारी परीक्षा परिणाम में प्रदेष के सभी 75 जनपदों के अभ्यर्थी शामिल हैं। साथ ही, प्रदेष के बाहर के भी कई अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आज की भर्ती के नतीजों को मिलाकर उ0नि0 नागरिक पुलिस के 4346, प्लाटून कमाण्डर पी0ए0सी0 के 194, अग्निषमन द्वितीय अधिकारी के 81, आरक्षी ना0पु0 के 88,298, आरक्षी पी0ए0सी0 के 42,615, आरक्षी एवं समकक्ष के 832, लिपिक संवर्ग के 220 व कम्प्यूटर आॅपरेटर ग्रेड-ए के 667 पदों पर भर्ती की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है।
अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीष कुमार अवस्थी ने आज यहां उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आज जारी की गयी 49,568 चयनित अभ्यर्थियों की सूची में पहला स्थान पुरुष संवर्ग में गाजीपुर निवासी श्री गुलषन कुमार व महिला संवर्ग में पहला स्थान हरदोई निवासिनी सुश्री अंतिमा सिंह को प्राप्त हुआ है।
श्री अवस्थी ने बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस एवं पी0ए0सी0 के 49,568 पदों पर भर्ती की कार्यवाही वर्ष 2018 के माह अक्टूबर से प्रारम्भ की गयी थी जिसमें लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद लगभग 01 लाख 25 हजार अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य पाये गये थे। इनके अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद सफल हुए 49,568 अभ्यर्थियों का अन्तिम रूप से चयन किया गया है जिनका परिणाम उ0प्र0 पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आज घोषित किया गया है।
वर्तमान में चयनित 49,568 अभ्यर्थियों में शासन के आरक्षण की नीति के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक श्रेणी में (पी0ए0सी0 छोड़कर) 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है, जिसके अनुसार कुल 5,966 महिलायें चयनित हुई हैं। उपनिरीक्षक, जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस व फायर मैन के कुल 11,428 पदों पर भर्ती की कार्यवाही भी विभिन्न स्तरों पर प्रचलित है।
यह भी उल्लेखनीय है कि आज जारी चयनित 49,568 अभ्यर्थियों की सूची में आरक्षी नागरिक पुलिस के लिये 31,360 पदों के सापेक्ष 15,681 अनारक्षित श्रेणी, 8467 अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी, 6585 अनुसूचित जाति एवं 627 अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें 5966 महिला अभ्यर्थियों चयनित हुई है। इसी प्रकार आरक्षी पीएसी के 18,208 पदों के सापेक्ष 9104 अनारक्षित श्रेणी, 4916 अन्य पिछड़ा वर्ग, 3824 अनुसूचित जाति एवं 364 अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।


Post Top Ad