उत्तर प्रदेश मत्रिमण्डल के सदस्यों ने होली के पावन पर्व पर  प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 8, 2020

उत्तर प्रदेश मत्रिमण्डल के सदस्यों ने होली के पावन पर्व पर  प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

लखनऊः रविवार 08 मार्च, 2020

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास मंत्री श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’, होमगाडर््स, सैनिक कल्याण, प्रान्तीय रक्षक दल मंत्री, श्री चेतन चैहान, संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 नीलकंठ तिवारी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल, महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह तथा जलशक्ति राज्यमंत्री श्री बी0 एस0 औलख ने होली के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रदेशवासियों को दिये अपने बधाई संदेश में मंत्रिमण्डल के इन सदस्यों ने कहा है कि रंगों का त्योहार हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। इस पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारा के साथ पारम्परिक हर्षोंल्लाश के साथ मनाया जाना चाहिए। इस पर्व पर एक-दूसरे की भावना का आदर करते हुए पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। मंत्रिगणों ने होली के पर्व पर सामाजिक सद्भाव एवं एकता को और मजबूत बनाये रखने की कामना भी की है। 

Post Top Ad