उत्तर प्रदेश को बुलंदियों पर पहुँचाना है: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 1, 2020

उत्तर प्रदेश को बुलंदियों पर पहुँचाना है: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या,

सुल्तानपुर रविवार 01 मार्च 2020         सुल्तानपुर   शिक्षा की जड़ों को मजबूत कर पूरी दुनिया में सफलता का परचम फहराना है , उत्तर प्रदेश को बुलंदियों पर पहुँचाना है: केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री सुलतानपुर। नक्ल के आधार पर नही अक्ल के आधार पर उत्तर प्रदेश का नाम शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुँचाना है। हम उत्तर प्रदेश को शिक्षा की दृष्टि से इतना मजबूत बनाना चाहते हैं कि हमारे प्रदेश का बच्चा देश में ही नही दुनिया में कही जाये और प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले तो वहा पर तिरंगा फहराकर व सफलता का झंडा गाड़कर आये।यह उद्गार बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने दूबेपुर ब्लाक अन्तर्गत सिस्टर नीतू इंटरनेशनल इंटरमीडिएट कालेज, कुतुबपुर में नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के बाद द्वितीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा अगर हम हिंदुस्तान को प्रथम स्थान पर देखना चाहते हैं तब हमको उत्तर प्रदेश में शिक्षा की जड़ें मजबूत कर प्रथम स्थान बनाना होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आगे कहा कि हम बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए उत्तर प्रदेश के टाप - 20 की सूची में आने वाले हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के  बच्चों के घरों तक डॉ ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से पक्की सड़क बनाने का कार्य कर रहे हैं।चाहे यूपी बोर्ड हो या सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड हो सभी बोर्डों के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टाप - 20 की सूची में आने वाले बच्चों को यह सुविधा मिलेगी। उनहोंने कहा इतना ही नही हम उस विद्यालय तक की सड़क को भी पक्का करेंगे जिस विद्यालय से बच्चे ने टाप किया है।और टापर बच्चे का नाम भी शिलापट्ट पर लिखा जायेगा। 


इसके पूर्व विद्यालय के प्रबंधक सौरभ पाण्डेय ने विस्तार से विद्यालय की पृष्ठभूमि को बताया। मंच पर डॉ रमा शंकर मिश्रा, अशोक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा , डॉ ए.के. सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष बलराम सिंह आदि उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने गदा देकर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को सम्मानित किया। विद्यालय की टापर छात्रा नन्दिनी तिवारी को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पूर्वाह्न  10:30 बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के कुतुबपुर गांव में बने हेलीपैड पहुँचने पर जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा की अगुवाई में विधायकों , पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा पूरी दुनिया में सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। आज पार्टी की केन्द्र सहित कई प्रदेशों में सरकारे है।जो विकास व सुशासन के एजेंडे को लेकर समाज के आखिरी पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के विकास व उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए काम कर रहीं है।श्री मौर्या ने कहा कि जरूरत है कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन- जन के बीच पहुँचायें।  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ एम.पी. सिंह,  सदर विधायक सीताराम वर्मा, लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी, विधायक सूर्यभान सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर गिरीश नारायण सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन मिश्रा व प्रवीन अग्रवाल  , जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, धर्मेन्द्र बबलू, संजय सिंह त्रिलोकचंदी,ओम प्रकाश पांडे बजरंगी,आनन्द प्रकाश द्विवेदी, कृपा शंकर मिश्रा, शशीकांत पांडे, संदीप सिंह, आशीष सिंह, प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्या, पूजा कसौधन, राजेश सिंह ,बबिता तिवारी, श्याम बहादुर पांडे, गांधी सिंह, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, रजनीश मिश्रा, संजय सोमवंशी  आदि रहे।


Post Top Ad