निर्भया के गुनहगारों को 20 मार्च को दी जाएगी फांसी, कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 5, 2020

निर्भया के गुनहगारों को 20 मार्च को दी जाएगी फांसी, कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट




  • मुख्य समाचार

  • राष्ट्रीय बृहस्पतिवार 5 फरवरी 2020 |नई दिल्ली निर्भया के गुनहगार 20 मार्च को फांसी के फंदे पर लटकाए जाएंगे। इसके लिए राजधानी दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नया डेथ वॉरंट जारी कर दिया है। अब यह तकरीबन तय हो गया है कि निर्भया के दरिंदों को 20 मार्च को फांसी पर लटका दिया जाएगा, क्योंकि  दोषियों के पास सारे कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं।गुरुवार को नया डेथ वारंट जारी होने की खबर पर निर्भया के परिजनों ने खुशी जता है। सभी चारों दोषियों को गुनहगारों को 20 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।  वहीं, निर्भया के गुनहगारों के वकील एपी सिंह नाखुश दिखे। एपी सिंह ने कहा कि आज चौथा डेथ वॉरंट जारी हुआ है। एपी सिंह ने कहा कि 2013 में चारों दोषियों को फांसी दी गई। फिर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने फांसी दी। इसके बाद पुनर्विचार याचिका में चारों गुनहगारों को फांसी दी गईय़ फिर क्यूरेटिव पिटिशन जब खारिज हुई तब फांसी दी गई। दया याचिका खारिज हुई तब फांसी दी गई। तीन बार और फांसी दे चुके हैं। मैं जानना चाहता हूं कि आप कितनी बार फांसी दोगे.मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए गुनहगारों के वकील एपी सिंह ने कहा कि ये पढ़े-लिखे हैं, जेल में सुधर रहे हैं। जेल में संभल रहे हैं। अपना परिवर्तन कर रहे हैं। आपकी आवाजें और चीखें बता रही हैं कि कितना प्रेशर है। यह चौथा डेथ वॉरंट है, जो 20 तारीख के लिए जारी किया गया है। अक्षय के पास कानूनी विकल्प बचा है। वह बिल्कुल चुप हैं। कोर्ट हमसे कहती है कि आप आग से खेल रहे हैं, आपके लिए परिणाम गलत होंगे। इसका मतलब मुझे डराया जा रहा है।




Post Top Ad