मुख्यमंत्री योगी ने बुलंदशहर के विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 2, 2020

मुख्यमंत्री योगी ने बुलंदशहर के विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: सोमवार02 मार्च, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुलंदशहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। समाज के गरीब और कमजोर व्यक्तियों के उत्थान के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। श्री सिरोही के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी और पार्टी ने एक समर्पित नेता खो दिया है।

मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री सिरोही के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

 

Post Top Ad