मुख्यमंत्री योगी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई दी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 8, 2020

मुख्यमंत्री योगी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई दी

लखनऊ: रविवार 08 मार्च, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई दी है।

अपने बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के सन्दर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किये। वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति कृतसंकल्प है। इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 

Post Top Ad