मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 399 व्यक्तियों को  5 करोड़ 91 लाख 31 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 6, 2020

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 399 व्यक्तियों को  5 करोड़ 91 लाख 31 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की

लखनऊ: शुक्रवार 06 मार्च, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 399 व्यक्तियों को 05 करोड़ 91 लाख 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 29 फरवरी से 06 मार्च, 2020 के बीच कुल 05 करोड़ 91 लाख 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 399 लाभार्थियों को प्रदान की गई। 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद आजमगढ़ के श्री पंचम यादव, मऊ की कु0 अकीला खातून, कौशाम्बी की श्रीमती आशा देवी तथा रायबरेली के श्री अशोक कुमार आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

 

Post Top Ad