मुख्यमंत्री ने जनपद फतेहपुर में कर्तव्य पालन के दौरान एक दुर्घटना में मुख्य आरक्षी श्री जगरूप प्रसाद की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 5, 2020

मुख्यमंत्री ने जनपद फतेहपुर में कर्तव्य पालन के दौरान एक दुर्घटना में मुख्य आरक्षी श्री जगरूप प्रसाद की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: बृहस्पतिवार05 मार्च, 2020उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद फतेहपुर में कर्तव्यपालन के दौरान एक दुर्घटना में मुख्य आरक्षी श्री जगरूप प्रसाद की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत पुलिस कर्मी के आश्रितों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत 20 लाख रुपये स्व0 श्री प्रसाद की पत्नी तथा 05 लाख रुपए उनकी माँ को प्रदान किये जाएंगे। 

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगो के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। 

Post Top Ad