कोरोना वायरस को लेकर मोदी सरकार अलर्ट, कई देशों के वीजा रद्द - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 3, 2020

कोरोना वायरस को लेकर मोदी सरकार अलर्ट, कई देशों के वीजा रद्द




  • मुख्य समाचार

  • राष्ट्रीय मंगलवार 03 मार्च, 2020 |नई दिल्ली  कोरोना वायरस को पैर पसारने से रोकने के लिए भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट हो गई है और कई देशों के वीजे रद्द कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इटली, ईरान, साउथ कोरिया और जापान से आने वाले यात्रियों को जो वीजा या ई-वीज़ा जारी किया गया है, उसे रद्द कर दिया गया है. 3 मार्च के बाद इन देशों के किसी नागरिक को भारत का वीजा नहीं दिया जाएगा। इसके अतिरक्त भारतीय नागरिकों को भी इन देशों को जाने से मना किया गया है। इसके अलावा चीन के लोगों के लिए 5 फरवरी से पहले के वीजा को लेकर चेतावनी जारी की गई थी, वह अभी भी जारी रहेगी। हालांकि, जो अभी अप्लाई करना चाहते हैं वो दोबारा इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।सरकार के बयान में कहा गया है कि राजनयिकों, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों के अधिकारियों, ओसीआई कार्डधारकों और उपरोक्त देशों के एयरक्राफ्ट को प्रवेश पर इस तरह के प्रतिबंध से छूट दी गई है। कई देशों में कोरोना वायरस कई हजार लोगों को अपने चपेट में ले चुका है। दुनिया में अभी तक इसके चलते 3000 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अमेरिका में भी वायरस की वजह से छह लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कहा गया है कि 10 लाख लोगों की टेस्ट कराया जाएगा।  ग्लोबल हेल्थ ऑग्रेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेडरॉस ने कहा है कि एक महामारी को जानना और समझना उसे हराने का पहला कदम है। हमने पहले कभी ऐसा श्वसन रोग नहीं देखा है, जो इतनी तेजी से जगह बदलने में सक्षम हो, लेकिन इसे रोकने के लिए कारगर उपाय उठाए जा सकते हैं।







 




Post Top Ad