कबाड़ में मिला 305 साल पुराना खजाना, एक झटके में मालामाल हो गए दो युवक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 6, 2020

कबाड़ में मिला 305 साल पुराना खजाना, एक झटके में मालामाल हो गए दो युवक




  • अजब गज़बबृहस्पतिवार 06, 2020 |नई दिल्ली अमेरिकी शहर फ्लोरिडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी आंखें फटी रह जाएंगी। यहां समुद्र किनारे पड़े एक कबाड़ हो चुके जहाज पर दो युवकों को 305 साल पुराना खजाना मिला है। एक वेबसाइट के मुताबिक, कबाड़ से निकले 22 सिक्के 305 साल पुराने हैं जिनकी कीमत 7,000 डॉलर यानी 5,16,145 रुपये बताई जा रही है।इस खजाने की खोज सेंट लुसी के रहने वाले 43 वर्षीय जोना मार्टिनेज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की है। उन्होंने इंडियन रिवर काउंटी में टर्टल ट्रेल बीच पर स्पेनिश सिक्कों का खजाना खोजा है। जोना मार्टिनेज ने स्थानीय अखबार को बताया कि पहले टर्टल ट्रेल बीच केवल एक बीच के तौर पर ही जाना जाता था, लेकिन अब इसे खजाने वाला बीच कहा जाएगा।ऐसा कहा जाता है कि 31 जुलाई 1715 को 12 स्पेनिश जहाज खजाने के साथ स्पेन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन फ्लोरिडा के तट से कुछ ही दूर तूफान आने से 11 जहाज डूब गए थे। आज भी जहाजों के खजाने का बड़ा हिस्सा समुद्र के नीचे दबा हुआ है। मार्टिनेज का कहना है, 'मुझे समुद्री बीच को पढ़ना आता है और मैं हमेशा कुछ नई खोज के लिए आगे रहता हूं।'उन्होंने कहा, 'हमारे मेटल डिटेक्टर ने कई बार बड़ी खोज की है. इस बार भी हमें 1715 में डूबे हुए जहाज के कबाड़ से 22 स्पेनिश सिक्के मिले हैं।' मालूम हो कि 24 साल के खजाना ढूढ़ने के करियर में मार्टिनेज ने इससे पहले भी 6.5 मिलियन डॉलर की कीमत के सोने की खोज की है। वो दुनिया भर में ट्रेजर हंटर के नाम से भी जाने जाते हैं।







 




Post Top Ad