जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को  24 घण्टे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए: मुख्यमंत्री योगी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 6, 2020

जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को  24 घण्टे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: शुक्रवार06 मार्च, 2020मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घण्टे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए। उन्हांेंने राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को अनुमन्य वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वे अपने-अपने जनपद में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Post Top Ad