हनीमून की तैयारी में 103 साल का दूल्हा, दुल्हन की उम्र से चौंक जाएंगे आप  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 7, 2020

हनीमून की तैयारी में 103 साल का दूल्हा, दुल्हन की उम्र से चौंक जाएंगे आप 




  • अजब गज़ब शनिवारर 07 मार्च, 2020 |जकार्ता  कहते हैं मोहब्बत और शादी की कोई उम्र नहीं होती। इस किस्से को पढक़र तो ऐसा ही लगता है। इंडोनेशिया में हुई एक शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में दुल्हा 103 साल का और दुल्हन की उम्र 37 साल है। दुल्हे का नाम पुआंग कट्टे और दुल्हन का नाम इंडो अलंग है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दुल्हा पुआंग डच कर्नल हैं, जिन्होंने 1945-1949 की जंग लड़ी थी। एक महिला रिश्तेदार के मुताबिक उन्हें पुआंग की सही उम्र के बारे में नहीं पता है, लेकिन यकीनन वो 100 साल से ज्यादा हैं। ऐसा दावा है कि पुआंग ने लडक़ी वालों को दहेज में करीब 25,000 रुपये और एक सोने की अंगूठी देकर ये शादी रचाई है।  मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक दोनों हनीमून की तैयारी कर रहे हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक वक्त गुजारना चाहते हैं। इधर, दोनों साउथ सुलावेसी में रह रहे हैं। उन्हें कोई मतलब नहीं कि उनके बारे में देश-दुनिया के लोग क्या सोच रहे हैं।  बता दें कि इंडोनेशिया में दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान रहता था, लेकिन 146 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए. बहा गोथो नाम का यह इंसान इंडोनेशिया का रहने वाला था। उनके जन्म के कागजात और पहचान पत्र के मुताबिक, गोथो का जन्म 1870 में हुआ था।







 




Post Top Ad