एम्बुलेंस सेवाएं जीवनदायिनी साबित हो रही बचायी 8 लाख लोगों की जान  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 5, 2020

एम्बुलेंस सेवाएं जीवनदायिनी साबित हो रही बचायी 8 लाख लोगों की जान 

 लखनऊ, बृहस्पतिवार 05 मार्च 2020
राजधानी लखनऊ के  लोगों के लिए 102, 108 और एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस सेवाएं जीवनदायिनी साबित हो रही हैं | प्रदेश सरकार  की ओर से संचालित एम्बुलेंस सेवाओं ने अकेले राजधानी में ही अब तक कुल 7,99,061 मरीजों की जान बचाने में सफलता हासिल की है | यह आंकड़े  108, 102 और एएलएस सेवाओं के हैं जिनमें 29 फरवरी 2020 तक के लाभार्थी शामिल हैं | 
मुख्य चिकित्साअधिकारी लखनऊ डा. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया - जिले में कुल 44 - 108 एम्बुलेंस, 34 – 102 एम्बुलेंस व 4 एएलएस एम्बुलेंस सेवाएँ उपलब्ध हैं | 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया - 102 एम्बुलेंस सेवा ( मदर चाइल्ड सर्विसेस ) जिले में 17 जनवरी 2014 से शुरू हुयी है | 102 सेवा गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल और वापिस अस्पताल से घर निःशुल्क लाती है | साथ ही 1 वर्ष तक की आयु के बच्चों को भी निःशुल्क सेवा मिलती है |
 जिले में इस सेवा ने 29 फरवरी 2020 तक करीब 5,35,593 मरीजों को सेवाएँ दी हैं | इनमें घर से अस्पताल लाने (पिकप) के 2,54,475 अस्पताल से घर छोड़ने (ड्राप बैक) के 2,67,521 व आईएफटी (इंटर फेसिलिटी ट्रान्सफर) के 15,397 लाभार्थी शामिल हैं | मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया सड़क दुर्घटना व अन्य आपातकालीन मौकों पर जरूरतमंद लोगों की तत्काल मदद के लिए निःशुल्क 108 एम्बुलेंस सेवा सूबे में 14 सितम्बर 2012 को शुरू हुयी थी |
108 एम्बुलेंस सेवा ने 29 फरवरी 2020 तक जिले में 2,59,431 मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाकर सेवाएँ दी हैं | इनमें 50,470 प्रेगनेंसी, 37,590 रोड एक्सीडेंट, 25,762 तेज पेट दर्द, 16,351 सांस के, 15,299 बेहोशी, 13,864 मरीज हार्ट अटैक/ ह्रदय रोग के , 13,825 बुखार या अन्य प्रकार के संक्रमण, 5,421 स्ट्रोक , 1689 मामले आग लगने के रोगी हैं  | 108 सेवा ने इन आकस्मिक मौकों पर गोल्डन आवर में मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर उनको नया जीवन प्रदान किया है | सड़क दुर्घटना व अन्य आपातकालीन मौकों पर जरूरतमंद लोगों की तत्काल मदद के लिए निःशुल्क 108 एम्बुलेंस सेवा सूबे में 14 सितम्बर 2012 को शुरू हुयी थी |
जीवीके कम्पनी द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवाओं के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद सिंह ने बताया - प्रदेश में अति गंभीर मरीजों को सेवाएँ देने के लिए एएलएस एम्बुलेंस सेवा का भी सञ्चालन हो रहा है | प्रदेश सरकार की पहल पर यह सेवा बीते 13 अप्रैल 2017 को लखनऊ से शुरू हुयी थी |इस सेवा के तहत 29 फरवरी 2020 तक लखनऊ में करीब  4,037 अति गंभीरमरीजों को सेवाएँ दी गयी  हैं | इनमें 505 मरीज रोड एक्सीडेंट, 625 सांस संबंधी, 356 ह्रदय रोगी, 330 नवजात शिशु, 234 पेट दर्द, 180 प्रेग्नेंसी, 195 बेहोशी सहित अन्य समस्याओं से संबधित गंभीर रोगी शामिल हैं | यह सभी मरीज अति गभीर हालत में थे और एएलएस सेवा ने रास्ते में प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें उच्च अस्पताल पहुंचाकर उन्हें जीवनदान दिया |  वर्तमान में इस सेवा के तहत हर जिले को 2 एएलएस एम्बुलेंस सहित पूरे प्रदेश में 250 एम्बुलेंस उपलब्ध करायी गयीं जो कि गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च अस्पताल ले जाती हैं | वर्तमान में लखनऊ में 4 एएलएस एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई हैं |


Post Top Ad