दिल्ली : इटली से आए 15 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, सभी को ITBP कैंप भेजा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 4, 2020

दिल्ली : इटली से आए 15 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, सभी को ITBP कैंप भेजा




  • मुख्य समाचार

  • राष्ट्रीय बुुधवार 04 मार्च, 2020 |नई दिल्ली इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी कोरोनावायरस से पीड़ित हैं। AIIMS ने इसकी पुष्टि कर दी है। इटली से भारत आने पर इन्हें अलग रखा गया था। दिल्ली आने पर AIIMS में इनके सैंपल की जांच की गई तो सभी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को छावला के ITBP कैंप में रखा गया है। कल दोपहर से इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।बता दें कि देश में अब तक कोरोना वायरस के छह पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें तीन केरल के थे, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। तीन मरीज दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में मिले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है।जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मयूर विहार निवासी दिल्ली के जिस मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, उसने 28 फरवरी की रात बच्चे के जन्मदिन की पार्टी दी थी। पार्टी में 25 परिवार शामिल हुए थे। इनमें नोएडा के भी थे। कुछ के बच्चे नोएडा के निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। इसका खुलासा होने पर नोएडा के दो स्कूलों में एहतियातन अवकाश घोषित कर दिया गया। श्रीराम मिलेनियम स्कूल व बिलाबॉन्ग स्कूल में 6 मार्च तक और शिव नाडर स्कूल में 9 मार्च तक छुट्टी कर दी गई। पांच बच्चों के सैंपल जांच के लिए भी भेजे गए हैं। पूरे स्कूल भवनों और बसों को सैनेटाइज किया जा रहा है। पार्टी वाले होटल के कर्मचारियों को परिवार से अलग रहने को कहा गया है।







 




Post Top Ad