अमेरिका में 10 वर्षीय बच्चे ने पुलिस पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 6, 2020

अमेरिका में 10 वर्षीय बच्चे ने पुलिस पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप




  • अंतर्राष्ट्रीय , शुक्रवार 6 मार्च 2020 |सैन डिएगो अमेरिका में एक 10 वर्षीय बच्चे ने पुलिस पर गोलियां चला दी है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ये मामला सैन डिएगो के बोस्टन अवेन्यू का है। मामले संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के शॉन ताकेउची ने बताया कि लड़के के माता-पिता ने गुरुवार सुबह 9:15 बजे पुलिस को फोन किया था और कहा था कि उनका बच्चे मानसिक पीड़ा में है और उसने खुद को हथौड़े और चाकू से लैस कर लिया है।सूचना मिलते ही अधिकारी लड़के के परिवार के घर पहुंचे जो बोस्टन अवेन्यू में स्थित है। ताकेउची ने कहा कि जब पुलिस पहुंची तो बच्चा आंगन में भाग गया और उसने खुद को एक छप्पर में छुपा लिया। जहां एक शॉटगन मौजूद थी। उन्होंने कहा कि लड़के ने शॉटगन उठाई और अधिकारियों पर दो राउंड गोली चलाई। ताकेउची ने इस बात की पुष्टि की कि पुलिस अधिकारियों को गोली नहीं लगी। इस घटना की वजह से वहां दर्जनों पुलिस के वाहन खड़े हो गए। छप्पर के आस-पास के घरों को पुलिस ने खाली कर दिया। सुबह 11:15 बजे लड़के ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह हाथों में हथियार लिए छप्पर से बाहर निकला। लड़के को सुरक्षात्मक हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा इलाज के लिए उसे एक चिकित्सा सुविधा में ले जाया जाएगा।




Post Top Ad