आज ही के दिन महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म किया था (05 मार्च की प्रमुख घटनाएं) - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 5, 2020

आज ही के दिन महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म किया था (05 मार्च की प्रमुख घटनाएं)




  • राष्ट्रीय बृहस्पतिवारर 05 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1699- महाराजा जय सिंह ने राजस्थान के आमेर का सिंहासन संभाला।







1793 - आस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हरा कर उसके साम्राज्य पर दोबारा कब्जा किया।


1851- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना।



190़5- स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का पंजाब में जन्म। उन्हें भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने के लिये याद किया जाता है।


1916- ओडिशा के प्रसिद्ध नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म।


1918- सोवियत संघ ने पेत्रोग्राद की जगह मॉस्को को राजधानी घोषित किया।


1931- महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।


1953 - 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन।


1990 - सरकार ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत की घोषणा की।


1995- भारत और चीन अपने सैन्यकर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नये सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुए।


1997 - उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 25 साल में पहली बार शांति वार्ता हुई।


1999 -फिल्म अभिनेता एवं राजनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हजार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा आरम्भ की।


2008 - भारत ने जमीन, जल और वायु तीनों माध्यमों से हमला करने में सक्षम ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।


2009 - इफ्को (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।
 




Post Top Ad