आज ही के दिन महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चक्रवर्ती का निधन हुआ था (6 मार्च की प्रमुख घटनाएं) - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 6, 2020

आज ही के दिन महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चक्रवर्ती का निधन हुआ था (6 मार्च की प्रमुख घटनाएं)



शुक्रवार 06 मार्च, 2020 |नई दिल्ली भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-




1508 - मुगल शासक नसीरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ का जन्म हुआ।
1775 - मराठा साम्राज्य के पूर्व पेशवा रघुनाथ राव ने अंग्रेजों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किये जिसके कारण पहला एंग्लो-मराठा युद्ध शुरू हुआ।
1886 - नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1902 - मशहूर फुटबॉल क्लब स्पेन के ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई थी।
1915 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांति निकेतन में मिले।
1924 - इस्मत इनोनु ने तुर्की में एक नई सरकार बनाई।
1931 - महात्मा गांधी जी ने सिविल अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।
1961 - भारत का पहला आर्थिक दैनिक समाचार पत्र ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा तत्कालीन बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
1962- महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चक्रवर्ती का निधन। 
1967 - जोसेफ स्टालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
2003 - अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से अधिक यात्री मरे।
2004 - उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित किसी तरह का कार्यक्रम होने से इंकार।
2010 - भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जीपी बिड़ला का निधन हुआ।
2018 - प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शम्मी का निधन हुआ।




Post Top Ad