उत्तर प्रदेश बच्चे वर्तमान तकनीकी समय में तकनीकी का बेहतर से बेहतर लाभ उठा सकें और इसके दुष्परिणामों से बच सकें -श्रीमती स्वाति सिंह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 11, 2020

उत्तर प्रदेश बच्चे वर्तमान तकनीकी समय में तकनीकी का बेहतर से बेहतर लाभ उठा सकें और इसके दुष्परिणामों से बच सकें -श्रीमती स्वाति सिंह

लखनऊ मंगलवार 11 फरवरी 2020       उत्तर प्रदेश  राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

 अभिभावक अपने बच्चों को साइबर सेफ्टी के बारे में दें जानकारी 

आज के दौर  में सभी के पास स्मार्टफोन है। सभी को साइबर सेफ्टी के बारे में जानकारी होनी चाहिए खासकर हमारे युवाओं को। सभी बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट से जोड़ने के साथ-साथ उसके प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए। हम सभी अभिभावकों का यह दायित्व है कि अपने बच्चों को इसके फायदे एवं दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दें। यह विचार  प्रदेश की महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह ने आज यहां गोमती नगर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के दौरान अपने संबोधन में कही।

महिला कल्याण मंत्री ने ‘वी थिंक डिजिटल’ के लांचिंग पर कहा कि उन्होंने कहा की तेजी से बढ़ते एवं सर्व सुलभ इंटरनेट, साइबर क्राइम के लिए भी जिम्मेदार है, उसको रोकने के लिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों से इस पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए। जिससे बच्चे वर्तमान तकनीकी समय में तकनीकी का बेहतर से बेहतर लाभ उठा सकें और इसके दुष्परिणामों से बच सकें। उन्होंने कहा कि तकनीकी का सही ज्ञान एवं उपयोग वर्तमान समय में वरदान है। उन्होंने कहा कि घर में बेटी हो या बेटा एक ही तरह से उनका लालन-पालन करें, किसी भी प्रकार से पक्षपात ना करें। उन्होंने कहा कि दोनों को ही बेहतर से बेहतर शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि दोनों का बेहतर पालन पोषण एवं अच्छी से अच्छी शिक्षा ही देश और समाज को आगे ले जा सकता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम एवं अन्य के पदाधिकारी मौजूद थे

Post Top Ad