ट्रंप दौरे पर हुए खर्च पर प्रियंका वाड्रा ने उठाए सवाल, भाजपा बोली-आप चिंता मत करो - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 22, 2020

ट्रंप दौरे पर हुए खर्च पर प्रियंका वाड्रा ने उठाए सवाल, भाजपा बोली-आप चिंता मत करो




  • राष्ट्रीय शनिवारर 22 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे, खासकर गुजरात यात्रा पर किए जा रहे खर्च को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अहमदाबाद में ट्रंप के कार्यक्रम की आयोजक समिति की भूमिका पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?उधर, कांग्रेस के सवालों पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने पूछा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस खुशी क्यों नहीं महसूस करती? बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया से कहा, वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढऩे से कांग्रेस नाखुश क्यों है? पात्रा ने कहा, भारत और अमेरिका के संबंधों में यह मील का पत्थर माने जाने वाला क्षण है और मेरी कांग्रेस को सलाह है कि वह चिंतित होने की बजाए देश की उपलब्धियों पर गर्व करना शुरू करे। उन्होंने कहा कि जैसा कारोबारी सौदा और रक्षा सौदा आज हम अमेरिका के साथ देख रहे हैं, उन्हें यूपीए के समय हम सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी आज आत्म निरीक्षण करने के बजाय सवाल कर रही है।दरअसल आज प्रियंका गांधी वाड्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए ट्वीट के साथ एक समाचार रिपोर्ट को साझा करते हुए उन्होंने यह सवाल किया है। पार्टी की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का निशाना ट्रंप नागरिक अभिनंदन समिति की ओर था। यही समिति अमेरिकी राष्ट्रपति की गुजरात यात्रा का प्रबंधन देख रही है। खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति की यात्रा से पहले अभिनंदन समिति ने शहर की सुंदरता पर 100 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।






 




Post Top Ad