.तो इसलिए बजट के दिन निर्मला सीतारमण ने पहनी पीले रंग की साड़ी  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 1, 2020

.तो इसलिए बजट के दिन निर्मला सीतारमण ने पहनी पीले रंग की साड़ी 




  •  12:16 pm Feb 01, 2020 |नई दिल्ली  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए दशक के पहले आम बजट 2020-21 को पेश करने के लिए संसद भवन हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी में आईं। वह चटख लाल रंग के बस्ते में बजट दस्तावेज लेकर लोकसभा पहुंची, बस्ते से बजट दस्तावेज निकालने में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनकी मदद की। बसंत पंचमी के ठीक बाद पेश किए जा रहे इस बजट प्रस्तुति के मौके पर सीतारमण की साड़ी के रंग ने सोशल मीडिया का ध्यान खींचा।वह पीले रंग की साड़ी में थी। इस बार पीले रंग की साड़ी पहनने के पीछे कई खास वजहें हो सकती हैं, जैसे भारतीय परंपरा और शास्त्रों में पीले रंग को शुभ माना जाता है। इसके अलावा रंगों की खासियत देखें तो भी पीला रंग पीला रंग सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि पीले रंग की साड़ी में देश का लाल बही-खाता सबके लिए खुशहाली ला सकता है।इस दौरान वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भूरे रंग की सदरी पहन रखी थी। इससे पहले ठाकुर ने सुबह अपने निवास पर पवनपुत्र हनुमान से देश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की। निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने का अंदाज पिछले वित्त मंत्रियों की तुलना में काफी अलग है। इससे पहले बीते साल जुलाई में अपने पहले बजट के दौरान वह सुनहरे बॉर्डर वाली गुलाबी रंग की साड़ी में आई थी। हालांकि जिस चीज ने लोगों का सबसे अधिक ध्यान खींचा वह उनका बस्ते में बजट दस्तावेजों को रखकर लाना रहा। इसकी तुलना परंपरागत भारतीय बहीखातों के बस्ते से की गई। इस पर भारत का राजकीय अशोक चिन्ह अंकित था। इससे पहले वित्त मंत्री परंपरागत रूप से चमड़े के गाढ़े कत्थई रंग के ब्रीफकेस में बजट दस्तावेज लाते थे।वित्त मंत्री हरदम साड़ी में ही नजर आती हैं। साड़ियों के रंग आमतौर पर सुर्ख होने के बावजूद चटकीले नहीं होते। आंखों को भाने वाले कोमल रंग जैसे पीला, नीला, गुलाबी, हरे जैसे रंगों में वो हैंडलूम की साड़ियां ही पहनती हैं। कई मौकों पर उन्हें छोटी-छोटी बूटियों वाली सूती साड़ी में देखा जा चुका है। सूती साड़ियों के साथ वो कलमकारी ब्लाउज को तरजीह देती हैं। ध्यान दें तो पाएंगे कि वित्तमंत्री ज्यादा आभूषण-प्रेमी नहीं हैं। वो एक सोने का कड़ा, चेन और कानों में हल्के बुंदे पहने ही नजर आएंगी।



Post Top Ad