सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, चांदी में बदलाव नहीं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 25, 2020

सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, चांदी में बदलाव नहीं




  • बिज़नेस मंगलवारर 25 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के दाम में पिछले दिनों भारी तेजी के कारण सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) 31 डॉलर प्रति 10 ग्राम बढ़ा दिया है। सोने के दाम में जबरदस्त तेजी को देखते हुये केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने इस बार समय से पहले इसके आयात शुल्क मूल्य में बदलाव किया है। यह वह मूल्य है जिसके आधार पर सोने-चांदी पर आयात शुल्क लगाया जाता है। आम तौर पर महीने के अंतिम कारोबारी दिन और इसके एक पखवाड़े बाद इसकी समीक्षा की जाती है।बोर्ड ने 14 फरवरी को सोने का आयात शुल्क मूल्य 507 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का 569 डॉलर प्रति किलोग्राम तय किया था। आज सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 538 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया गया जबकि चांदी के लिए इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।




Post Top Ad