सीएए से किसी भी हिंदुस्तानी चाहे किसी भी धर्म व जाति का हो उसकी नागरिकता नही छीनी जा सकती : त्रयंबक नाथ त्रिपाठी , प्रदेश मंत्री , - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 7, 2020

सीएए से किसी भी हिंदुस्तानी चाहे किसी भी धर्म व जाति का हो उसकी नागरिकता नही छीनी जा सकती : त्रयंबक नाथ त्रिपाठी , प्रदेश मंत्री ,

शुक्रवार 07 फरवरी 2020सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षियों द्वारा सीएए के खिलाफ फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम को दूर करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सीएए जनजागरण अभियान के 7 वें दिन भाजपा उत्तर प्रदेश के मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने आज मण्डल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ,धर्मेन्द्र बबलू,  सुनील वर्मा, इन्द्रजीत वर्मा आदि के साथ दूबेपुर मण्डल के छरौली, बनकेपुर  बूथ पर घर - घर कुंडी खटकाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने लोगों को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 नागरिकता देने का कानून है। इस कानून से किसी भी हिंदुस्तानी चाहे किसी भी धर्म व जाति का हो उसकी नागरिकता नही छीनी जा सकती । उन्होंने लोगों को बताया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति के तहत सीएए कानून के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। जबकि सीएए कानून में किसी भी भारतीय नागरिक से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने कहा सीएए - 2019 कानून  के माध्यम से केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश के धार्मिक रूप से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों हिन्दू, सिक्ख, जैन, बौद्ध,  पारसी व ईसाई को जो 31 दिसम्बर 2014 तक भारत मे आकर शरणार्थी के रूप में रह रहे है उनको नागरिकता देने के लिए है , न कि किसी भारतीय नागरिक की नागरिकता छीनने के लिए है। इस दौरान प्रदेश मंत्री ने धारा 370 व 35 ए , तीन तालाक, राम मंदिर निर्माण पर भी विस्तार से चर्चा कर सरकार का पक्ष रखा। लोगों से  सीएए के समर्थन में मिस्ड काल कराई, पत्रक दिया और एक एक लोगों की डिटेल जानकारी प्रोफार्मा पर भरी। 


इसी क्रम में भाजपा नेता घनश्याम चौहान ने मण्डल अध्यक्ष दोस्तपुर संजय कसौधन , रामानुज वर्मा, अमर बहादुर सिंह  के साथ सराय जासर व बढौली बूथ पर एवं आनन्द जायसवाल, सर्वेश सिंह, सुनील रावत, प्रदीप अग्रहरि के साथ कादीपुर नगर में घर घर संपर्क कर लोगों को सीएए के पक्ष में जानकारी दी।


धनपतगंज मण्डल अध्यक्ष संदीप तिवारी, नगर मण्डल में  इन्द्र देव मिश्रा, राहुल मान मिश्रा ने विवेकनगर में ,  कुड़वार मण्डल अध्यक्ष महावीर श्रीवास्तव, लोहरामऊ मण्डल अध्यक्ष सतीश सिंह, कूरेभार मण्डल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, करौंदीकला मण्डल अध्यक्ष सुनील सोनी ने भी अपने अपने मण्डलों में सीएए के समर्थन में जनजागरण अभियान चलाया। सीएए जनजागरण अभियान के संयोजक डा. अनुराग पांडे व पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि आज शुक्रवार को जिले भर में पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने  566 बूथों पर जाकर 12099 लोगों से संपर्क स्थापित किया तथा 9828 लोगों से सीएए के समर्थन में मिस्ड काल कराया।यह अभियान 10 फरवरी तक चलाया जायेंगा।


Post Top Ad