संसद में हाथापाई की नाैबत, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की तरफ गुस्से में दाैड़े कांग्रेसी सांसद - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 7, 2020

संसद में हाथापाई की नाैबत, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की तरफ गुस्से में दाैड़े कांग्रेसी सांसद




  • मुख्य समाचार

  • राष्ट्रीयशुक्रवार 7 फरवरी, 2020 नई दिल्ली-लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डंडे मारे जाने वाले बयान को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक भोजनावकाश के बाद भी जारी रहा जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ए राजा ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। भोजनावकाश के बाद जैसे की सदन की कार्यवाही शुरू हुई सत्ता पक्ष और विपक्ष हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सदन में एक मंत्री के खिलाफ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह घोर निंदनीय है। हंगामा नहीं थमने के कारण सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।इससे पहले प्रश्नकाल में जब श्री गांधी के प्रश्न का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जवाब देने से पहले यह कहा कि गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, वह उसकी निंदा करते हैं। उनके इतना कहते ही विपक्षी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और अन्य सांसद अपनी सीटों पर खड़े हो गए और हर्षवर्धन के इस बयान की आलोचना करने लगे। इसी बीच एक सांसद आक्रामक ढंग से डॉ हर्षवर्धन के बहुत नजदीक आ गए और मौके की नजाकत देखते हुए भाजपा के सांसद भी आगे आ गये। बीजेपी ने विपक्षी सांसदों के इस व्यवहार को गुंडागर्दी करार दिया और आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर हर्षवर्धन के साथ हाथापाई की कोशिश की गई।इस अभूतपूर्व टकराव की स्थिति को देखकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दिन में एक बजे तक स्थगित करने की घोषणा की। इसके बाद विपक्षी सदस्य शर्म करो-शर्म करो के नारे लगाने लगे और भाजपा सदस्य ‘राहुल गांधी माफी मांगों’ जैसे नारे लगा रहे थे। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आसन के समीप पहुंच कर सबको अलग करने की कोशिश की और उनके साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी थे। गौरतलब है कि गांधी ने प्रधानमंत्री के बारे में एक रैली में कहा था कि देश के युवा उन्हें छह माह में डंडे मारेंगे। इस बयान की कल भी भाजपा सदस्यों ने निंदा की थी। इससे पहले सदन एक बार के स्थगन के बाद जैसे ही एक बजे फिर शुरू हुआ तो पुन: हंगामा होने लगा जिसके कारण कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद परिसर में मीडियाकर्मियों से कहा कि सदन में कांग्रेसी सांसदों का रवैया गुंडागर्दी का था। जोशी ने कहा, 'राहुल गांधी के उकसाने पर वे डंडे का रास्ता अपना रहे थे। यह डॉक्टर हर्षवर्धन के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश थी। यह कांग्रेस की निराशा और गुंडागर्दी को दिखाता है।' वहीं, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कांग्रेस सांसद का रवैया लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंंने कहा, 'केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन राहुल गांधी का बयान पढ़ रहे थे, उसी समय कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर उनकी तरफ बढ़े। यह देश के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण दिन है।'






** खबरोंं के लिए manvmedia. page देखें




Post Top Ad