सावधान! आपकी WhatsApp ग्रुप चैट्स को देख रहे अनजान यूजर्स, ऐसे बचें - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 27, 2020

सावधान! आपकी WhatsApp ग्रुप चैट्स को देख रहे अनजान यूजर्स, ऐसे बचें




  • बिज़नेस बृहस्पतिवारर 27 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली WhatsApp ग्रुप चैट करने वाले यूजर्स की प्रिवेसी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इन ग्रुप्स को एक आसान गूगल सर्च के जरिए ऐक्सेस किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार अगर आप वॉट्सऐप में ग्रुप चैटिंग करते हैं, तो आपके फोटो-विडियो और चैट्स को कोई भी देख और पढ़ सकता है। आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स से क्या बातें करते हैं, यह कोई भी अनजान यूजर जान सकता है। ये सारा खेल वॉट्सऐप ग्रुप इन्वाइट लिंक का है।वॉट्सऐप गूगल और दूसरे सर्च इंजन्स से ग्रुप चैट्स की प्रिवेसी के खतरे को जानता है। इसमे चिंता की बात यह है कि कंपनी ने कहा है कि यह कोई बड़ी बात नहीं है और यह यह वैसे ही काम कर रहा है जैसे इसे करना चाहिए। दूसरी तरफ दुनिया भर के यूजर्स की सोच वॉट्सऐप से अलग है और वे कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस खामी के बारे में बात कर रहे हैं।इस बारे में वॉट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, 'सभी कॉन्टेंट्स की तरह जिन इन्वाइट लिंक्स को इंटरनेट पर पब्लिकली पोस्ट किया जाता है उसे दूसरे वॉट्सऐप यूजर पब्लिक चैनल्स पर सर्च कर सकते हैं। यूजर्स जिन लिंक्स को प्राइवेट रखना चाहते हैं उन्हें इंटरनेट पर किसी पब्लिक वेबसाइट्स पर शेयर नहीं करना चाहिए'। बता दें कि वॉट्सऐप ग्रुप में नए मेंबर के ऐड होने पर यूजर्स को नोटिफिकेशन मिलता है। ऐसे में इन नोटिफिकेशन्स पर पर नजर रखते हुए आप किसी अनजान के ग्रुप में ऐड होने पर अलर्ट हो सकते हैं।आगर आप अपनी WhatsApp ग्रुप चैटिंग को सेफ करना चाहते हैं तो आपको वो ग्रुप रिसेट करना होगा। हम आपको बताते हैं कुछ प्वाइंट, जो इस प्रकार हैं:-






इसके लिए आपको सबसे पहले WhatsApp ओपन करना होगा।
इसके बाद जिस ग्रुप का इनविटेशन लिंक आपको रिसेट करना है उस पर जाना होगा।
ग्रुप ओपन करने के बाद आपको सबसे ऊपर टैप करना है जहां आपके ग्रुप का नाम लिखा है।
इसके बाद नीचे Invite via Link विकल्प मौजूद होगा इस पर टैप कर दें।
इसके बाद आपको Reset link का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके पास एक पॉप-अप आएगा जिसमें लिखा होगा Cancel या Reset Link
इसमें आपको Reset Link पर क्लिक करना होगा। इससे पुराना लिंक रिवोक हो जाएगा और नया ग्रुप लिंक बन जाएगा।
इस प्रोसेस के बाद आपके ग्रुप का पुराना लिंक अवैध हो जाएगा। ऐसे में अगर किसी के पास वो लिंक है भी तो भी उस पर क्लिक कर वो ग्रुप में एड नहीं हो पाएगा। इसके अलावा आप Invite via Link फीचर का इस्तेमाल कर किसी को ग्रुप में जोड़ने के प्रोसेस से बचें। आप उन्हें ग्रुप में जाकर एड कॉन्टैक्ट कर भी जोड़ सकते हैं।




Post Top Ad