राम रहीम की जान को बब्बर खालसा से खतरा, फिलहाल सुनारिया जेल में रखे जाएंगे - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 5, 2020

राम रहीम की जान को बब्बर खालसा से खतरा, फिलहाल सुनारिया जेल में रखे जाएंगे




  • हरियाणा बुधवारर 5 फरवरी, 2020 रोहतक - हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि  सुनारिया जेल में उम्र कैद काट रहे गुरमीत राम रहीम को दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम रहीम की जान को खालिस्तानी आतंकी संगठन  ने जान से मारने की धमकी दे रखी है, इसलिए सरकार शिफ्ट करने का रिस्क नहीं ले सकती।  इसके साथ ही रणजीत सिंह ने कहा कि राम रहीम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और भारत सरकार के निर्देश हैं, जिसके चलते कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि बब्बर खालसा और अन्य संगठनों से जान से खतरे को देखते हुए राम रहीम को अलग ही रखा जाता है। 






जेल और बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा है कि जेलों में मोबाइल और सिम कार्ड मिलने को लेकर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। मोबाइल मिलने पर जेल अधीक्षक और उपअधीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइल, सिम कार्ड मिलने की घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर है। ऐसा होने पर जेल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। वे जांच में बताएंगे कि दोषी कौन है।



 




Post Top Ad