राम मंदिर ट्रस्‍ट की घोषणा होते ही संतों में घमासान, अयोध्या के संत परमहंस का चन्दौली में अनशन- ये है मांग - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 6, 2020

राम मंदिर ट्रस्‍ट की घोषणा होते ही संतों में घमासान, अयोध्या के संत परमहंस का चन्दौली में अनशन- ये है मांग




  • मुख्य समाचार

  • राष्ट्रीय बृहस्पतिवार 6 फरवरी, 2020 |लखनऊअयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को ट्रस्ट के गठन की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद अब विरोध-प्रदर्शन भी सामने आने लगे हैं। मोदी सरकार के फैसले से नाराज होकर अयोध्या में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास अनशन पर बैठ गए हैं। उधर, दिगम्बर अखाड़े के महंत सुरेश दास ने गुरुवार को संतों की बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।बता दें कि ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य होंगे, जिसमें 9 स्थायी और 6 नामित सदस्य होंगे यह ट्रस्ट अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराएगा। जिसके अध्यक्ष के. परासरन ट्रस्ट होंगे। लेकिन सरकार के इस फैसले से नाराज होकर अयोध्या में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को ट्रस्ट का परम अध्यक्ष बनाये जाने की मांग की है।अयोध्या के रामघाट स्थित तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने मोहन भागवत को राम जन्मभूमि मंदिर के ट्रस्ट का परम अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर बिलारीडीह शिव मंदिर पर अनिश्चित कालीन अनशन की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि जब तक संघ प्रमुख को ट्रस्ट का अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा, तब तक वे अनशन पर रहेंगे।परमानंद दास का कहना है राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा का वह स्वागत करते हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत को ट्रस्ट के ऊपर रखा जाए। गांधी जी की तर्ज पर अनशन पर बैठा हूं। उन्होंने कहा कि चूंकि आरएसएस राष्ट्रवादी विचारधारा रखता है, संघ प्रमुख का सम्मान होना चाहिए। ट्रस्ट का परमाध्यक्ष के रूप में संघ प्रमुख का सम्मान रखा जाए। उन्होंने कहा कि परासरन बहुत अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन ट्रस्ट का परमाध्यक्ष मोहन भागवत को ही बनाया जाए।बता दें महंत परमहंस दास माघ माह में प्रयागराज में संगम स्नान के लिए अयोध्या से चले थे। प्रयाग के बाद वाराणसी गंगा स्नान के बाद बुधवार को वे बिलारीडीह शिव मंदिर पर पहुंचे। दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि संसद में राम मंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंजूरी दी गई है। इसमें 15 सदस्य होंगे।महाराज ने इस ट्रस्ट का अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को बनाने की मांग के समर्थन में अनशन की शुरूआत कर दी। इससे पहले परमहंस दास राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अनशन कर चुके हैं, जिसके बाद से वह सुर्खियों में आए थे।




Post Top Ad