राज्यपाल ने एन0सी0सी0 कैडेट्स को सम्मानित किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 3, 2020

राज्यपाल ने एन0सी0सी0 कैडेट्स को सम्मानित किया

 

लखनऊ 3:55 p.m. सोमवार03 फरवरी, 2020उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गणतंत्र दिवस परेड, नई दिल्ली से लौटे राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटस को स्वर्ण एवं रजत पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर आज राजभवन में सम्मानित किया। इस अवसर पर एन0सी0सी0 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक मेजर जनरल राकेश राणा, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री हेमन्त राव, एन0सी0सी0 के अन्य अधिकारीगण एवं कैडेटस भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने एन0सी0सी0 लखनऊ ग्रुप को ‘एन0सी0सी0 ध्वज’ प्रदान किया।राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि एन0सी0सी0 युवाओं में भाईचारा, अनुशासन, नेतृत्व और देशप्रेम जैसे भावों को विकसित करने का कार्य करता है। एन0सी0सी0 प्रशिक्षण के साथ कैडेट्स समाजसेवा के अभियानों में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। राष्ट्र के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं तथा चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारे युवा वर्ग को अनुशासित होकर अपनी सामथ्र्य और आत्मविश्वास के साथ सहयोग करना होगा। उन्होंने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।राज्यपाल ने कैडेट सिद्धार्थ, आकांक्षा पाण्डेय, सृष्टि सिंह, आरजू, रोहित नागर तथा सुहासनी घोष को राज्यपाल स्वर्ण पदक और कैडेट चन्द्रदीप सिंह, अंशु चैधरी, विदुषी रावत, अरसी आबिद खान, वीरेन्द्र तथा साक्षी चैधरी को राज्यपाल रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मेजर जनरल राकेश राणा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कैडेटस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये गये।


Post Top Ad