प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने पहली बार दिया वोट, बताया किस मुद्दे पर किया मतदान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 8, 2020

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने पहली बार दिया वोट, बताया किस मुद्दे पर किया मतदान




  • मुख्य समाचार

  • दिल्ली शनिवार 08 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं के लिए मतदान जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा संग मतदान किया। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने पहली बार अपने मत का इस्तेमाल किया है। दिल्ली के लोधी स्टेट में बूथ पर वोट देने के बाद रेहान वाड्रा ने कहा कि मैं वोट देकर काफी खुश हूं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने किस मुद्दे पर मतदान किया तो बोले कि मैंने दिल्ली के विकास के लिए मतदान किया है। मैं चाहता हूं कि दिल्ली दुनिया की बेस्ट सिटी बने। रेहान राजीव वाड्रा ने कहा, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना काफी अच्छा अनुभव रहा। सभी को अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। मेरा मानना है कि सबको पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा हो और छात्रों के लिए इसमें सब्सिडी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछली बार वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके थे, क्योंकि उस समय उनकी परीक्षाएं चल रही थीं। प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेट रेहान राजीव वाड्रा ने लोधी इस्टेट 114 और 116 पर मतदान किया।  इससे पहले राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। मतदान के बाद सोनिया ने लोगों से अपील की कि वे बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। प्रियंका ने कहा, 'सभी लोग घरों से बाहर निकलिए और मतदान कीजिए। आलसी मत बनिए।'




Post Top Ad