मुख्यमंत्री योगी ने प्रख्यात साहित्यकार  श्री गिरिराज किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 9, 2020

मुख्यमंत्री योगी ने प्रख्यात साहित्यकार  श्री गिरिराज किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: रविवार 09 फरवरी, 2020उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रख्यात साहित्यकार श्री गिरिराज किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित श्री गिरिराज किशोर हिन्दी साहित्य के जाने माने रचनाकार थे। ‘ढाई घर’, ‘पहला गिरमिटिया’ जैसी अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने साहित्य जगत को समृद्ध किया। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। श्री गिरिराज किशोर के निधन से हिन्दी साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व0 गिरिराज किशोर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना  व्यक्त की है।

Post Top Ad