मुख्यमंत्री योगी ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 20, 2020

मुख्यमंत्री योगी ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

लखनऊ: बृहस्पतिवार20 फरवरी, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


     आज यहां जारी एक शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। 

     मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने सभी आवश्यक प्रबन्ध किए हैं। यह पर्व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 

 

Post Top Ad