मुख्यमंत्री ने जनपद अलीगढ़ में गभाना जा रही बस एवं आॅयल टैंकर की टक्कर से हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 9, 2020

मुख्यमंत्री ने जनपद अलीगढ़ में गभाना जा रही बस एवं आॅयल टैंकर की टक्कर से हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ रविवार 09 फरवरी 2020 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर 

पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश

घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाए

दुर्घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश                           उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद अलीगढ़ में गभाना जा रही बस एवं आॅयल टैंकर की टक्कर से हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

         मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा है कि उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाए। मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। 

Post Top Ad