मास्टर ब्लास्टर के इस लम्हे ने जीता सब का दिल, बर्लिन में मिला लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड  10:03 AM Feb 18, 2020 | - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 18, 2020

मास्टर ब्लास्टर के इस लम्हे ने जीता सब का दिल, बर्लिन में मिला लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड  10:03 AM Feb 18, 2020 |




  • मुख्य समाचार

  • खेल मंगलवारर 18 फरवरी, 2020 |बर्लिन बर्लिन में नामी लॉरियस वर्ल्ड स्पॉर्ट्स अवॉर्ड की घोषणा हो गई है। इसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को भी अवॉर्ड मिला है। वहीं एफ 1 रेसर लुइस हैमिल्टन और फुटबॉलर लियोनेल मेसी को संयुक्त रूप से वर्ल्ड स्पॉर्ट्समैन ऑफ द इयर अवॉर्ड दिया गया है। यहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020 से सम्मानित किया गया है। अपने घर में वर्ल्ड कप-2011 जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर को उनके साथियों ने कंधों पर उठा लिया था, जिसे पिछले 20 वर्षों में 'लॉरियस सर्वश्रेष्ठ खेल क्षण' माना गया। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के समर्थन के साथ सचिन को विजेता बनने के लिए सबसे अधिक वोट मिले।अपना छठा और आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे सचिन तेंदुलकर का विश्व कप जीतने का सपना तब साकार हुआ था, जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा की गेंद पर छक्का जड़कर भारत को विजेता बनाया था।अवॉर्ड जीतने के बाद सचिन स्टेज पर आए। उन्होंने अवॉर्ड जीतने पर खुशी जाहिर की। वह बोले कि यह दिखाता है कि खेल कितने शक्तिशाली हैं और कैसे लोगों के जीवन पर असर डालते हैं। विजेताओं की घोषणा 17 फरवरी को बर्लिन में लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान की गई। उन्हें इसी साल 11 जनवरी को खेल की दुनिया में पिछले 20 साल के सबसे बेहतर लम्हों में जगह दी गई थी






 




Post Top Ad