कोरोनावायरस: केरल में मिला दूसरा पॉजिटिव मामला, अस्पताल के अलग वॉर्ड में रखा गया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 2, 2020

कोरोनावायरस: केरल में मिला दूसरा पॉजिटिव मामला, अस्पताल के अलग वॉर्ड में रखा गया



10:52 am रविवार2 फरवरी, 2020



कोच्चि चीन के वुहान से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। इसके चलते अब तक 304 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 14 हजार से ज्यादा लोग इन्फैक्टेड हैं। अब खतरनाक कोरोना वायरस का एक और मरीज भारत में मिला है। यह सकारात्मक मामला केरल में सामने आया है। डॉक्टर और सरकारी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। मरीज पहले भी चीन की यात्रा कर चुका है और हाल ही में वहां से लौटा है। मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है और उसकी करीबी से निगरानी की जा रही है। बता दें कि पहला सकारात्मक मामला भी केरल में ही सामने आया था।औदेश में कोरोना वायरस का मामला केरल में सामने आने के एक दिन बाद राज्य सरकार ने को लोगों को खतरे के प्रति आगाह किया है, लेकिन कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। चीन से आई छात्रा में कोरोना वायरस की जांच के सकारात्मक नतीजे आए। स्थिति पर नजर रखने के लिए शहर आईं स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने को कहा। मंत्री ने बताया कि यहां सरकारी चिकित्सा कॉलेज अस्पताल के पृथक वार्ड में मरीज का उपचार चल रहा है।संक्रमण ना फैले इसके लिए उन्होंने ऐसे परिवारों से शादी भी टालने को कहा है जिनके यहां कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र से लोग आए हैं। चुनौती का सामना करने के लिए निजी अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि घर में ऐहतियात बरतने की जरूरत है। घबराने वाली बात नहीं है।

 




Post Top Ad