कोरोनावायरस के कारण क्रूज पर फंसे 3200 लोग, भारतीय ने भेजा संदेश-पीएम मोदी प्लीज! हमें बचा लीजिए...  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 10, 2020

कोरोनावायरस के कारण क्रूज पर फंसे 3200 लोग, भारतीय ने भेजा संदेश-पीएम मोदी प्लीज! हमें बचा लीजिए... 




  • मुख्य समाचार

  • राष्ट्रीयसोमवार 10 फरवरी, 2020 |बीजिंग  चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 900 से पार हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या भी बढक़र 40,000 से पार हो गई है। चीनी प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉप्र्स से रविवार को कोरोनवायरस संक्रमण के कन्फर्म 3,062 नए मामलों और 97 मौतों की जानकारी मिली है।उधर, जापान के ‘डायमंड प्रिंसेज’ लग्जरी क्रूज पर फंसे भारतीयों ने वीडियो संदेश भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। क्रूज के क्रू मेंबर टीम में शेफ की जिम्मेदारी संभाल रहे बिनय कुमार सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए विडियो संदेश में कहा है कि वे बेहद भयभीत हैं और जल्द से जल्द उन्हें यहां से निकालने का इंतजाम किया जाए।  क्रू मेंबर विडियो में कह रहा है, हम बहुत डरे हुए हैं। जल्द से जल्द हमारी मदद की जाए। इस वक्त क्रूज पर 3200 लोग हैं, जिसमें केवल 500 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। हममें से किसी के सैंपल की जांच नहीं की गई है।वीडियो में दिख रहा है कि बिनय के आसपास कुछ और लोग खड़े हैं, जो मास्क लगाए हुए हैं। वे कह रहे हैं कि उन्हें क्रूज पर मौजूद लोगों से अलग किया जाए और उन्हें अपने-अपने घरों तक पहुंचाया जाए। उधर, सिन्हुआ ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के हवाले से बताया कि चीन में हुई मौतों में 91 हुबेई प्रांत में, अनहुई में दो, हीलोंगजियांग, जियांग्झी, हेनान और गांसू प्रांतों में एक-एक मौत हुई है। आयोग ने कहा कि रविवार को 4,008 नए संदिग्ध मामले सामने आए। रविवार को ही 296 मरीज गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और 632 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चीन में कोरोनावायरस के पुष्ट हुए मामलों की संख्या रविवार मध्य रात्रि तक 40,171 तक पहुंच गई। आयोग ने कहा कि इस बीमारी से कुल 908 लोगों की मौत हो चुकी है।




Post Top Ad