केंद्रीय मंत्री सांसद मेनका गांधी व विधायक राजेश गौतम का प्रयास लाया रंग।बीबीगंज बाजर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 7, 2020

केंद्रीय मंत्री सांसद मेनका गांधी व विधायक राजेश गौतम का प्रयास लाया रंग।बीबीगंज बाजर

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश),शुक्रवार 07 फरवरी 2020                                                   पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी व विधायक राजेश गौतम का प्रयास लाया रंग। अब रामनगर- अर्सिया- बेलवाई मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चौड़ीकरण एवं सुद्दढ़ीकरण का कार्य लम्बाई .974 किमी. की उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत प्रदान कर दी गयी है। आपको बतादे कि हलियापुर - बेलवाई मार्ग पर बीबीगंज बाजर से कलान चौराहे को जोड़ने वाली .974 किमीo लम्बाई की सड़क अधूरी थी अब इस सड़क के दिन जल्द ही बहुरेगे ।सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि  सांसद मेनका संजय गांधी के प्रयास से अब हलियापुर- बेलवाई मार्ग पर बीबीगंज बाजार से कलान चौराहे  को जोड़ने वाला मार्ग रामनगर- अर्सिया- बेलवाई मार्ग (अन्य जिला मार्ग) लम्बाई  . 974 किमीo की लागत 1 करोड़ 48 की धनराशि की शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2019 -20 के सापेक्ष 148.48 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति  प्रदान कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव अभय कुमार ने प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, उo प्रo लखनऊ को भेजे पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि  हलियापुर- बेलवाई मार्ग पर बीबीगंज बाजार से कलान चौराहे को जोड़ने वाला मार्ग रामनगर- अर्सिया- बेलवाई मार्ग (अन्य जिला मार्ग) लम्बाई   . 974 किमीo की लागत 1 करोड़ 48 की धनराशि की शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर धनराशि अवमुक्त करने की जानकारी दी गयी है। क्षेत्रवासियों राजेश सिंह, ब्लाक प्रमुख जय बाबू उपाध्याय, देवनारायण तिवारी, लालमणि सिंह आदि ने सांसद मेनका संजय गांधी के प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया है।


Post Top Ad