केजरीवाल की टिप्पणी पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कहा- महिलाएं अपना उम्मीदवार चुनने में सक्षम - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 8, 2020

केजरीवाल की टिप्पणी पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कहा- महिलाएं अपना उम्मीदवार चुनने में सक्षम




नई दिल्ली महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनकी उस टिप्पणी के लिए निशाना साधा, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि महिलाएं मतदान करने को लेकर पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। ईरानी ने ट्विटर पर इस तरह की टिप्पणी करने के उनके इरादों पर सवाल उठाया।


स्मृति ने ट्वीट किया, आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है? हैशटैग महिलाविरोधीकेजरीवाल।









Smriti Z Irani
 

@smritiirani



 




 

आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है ? https://twitter.com/arvindkejriwal/status/1225967935228768256 






Arvind Kejriwal
 

@ArvindKejriwal


 

वोट डालने ज़रूर जाइये

सभी महिलाओं से ख़ास अपील - जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा








Twitter Ads info and privacyइससे पहले, केजरीवाल ने कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुरा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद, आप के राष्ट्रीय संयोजक ने एक ट्वीट में कहा, सभी को जाकर अपना वोट डालना चाहिए। यह किसी भी पार्टी के लिए हो सकता है, लेकिन सभी को मतदान करना चाहिए। मैं विशेष रूप से महिलाओं से बाहर निकलने और मतदान करने का आग्रह करता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि महिलाएं घर पर रहती हैं और वोट नहीं डालती हैं। किसी को भी आज घर पर नहीं होना चाहिए। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी।










Post Top Ad