Google Map कश्मीर की सीमाओं से कर रहा छेड़छाड़, विदेश में देखने पर दिखा रहा 'विवादित' - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 15, 2020

Google Map कश्मीर की सीमाओं से कर रहा छेड़छाड़, विदेश में देखने पर दिखा रहा 'विवादित'



शनिवार 15 फरवरी, 2020 |वॉशिंगटन गूगल ने अपनी मैप सर्विस में दुनिया भर के देशों की सीमाओं को नए तरीके से डिजाइन किया है। आए दिन गलत मैप के कारण आलोचनाएं झेलने के कारण गूगल ने अब ये व्यवस्था की है। अब ख्याल रखा जाएगा कि आप गूगल पर मैप आप किस जगह बैठकर देख रहे हैं। जिस देश में आप मैप देख रहे हैं, उसी के हिसाब से आपको मैप दिखाई देगा। अगर आप भारत में बैठकर भारत और खासकर कश्मीर का नक्शा देख रहे हैं तो आपको पूरे जम्मू कश्मीर का नक्शा दिखाई देगा, लेकिन जैसे ही आप दुनिया के किसी और मुल्क में बैठकर मैप देखेंगे तो आपको पूरा कश्मीर ही विवादित दिखाई देगा।अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, जब आप भारत में कश्मीर का नक्शा देखेंगे तो आपको पूरा जम्मू-कश्मीर भारत के नक्शे के साथ दिखाई देगा, वहीं दुनिया के दूसरे देश में उसे डॉटेड लाइन से विवादित हिस्से के रूप में दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल मानचित्र अब आपके द्वारा खोजे जाने वाले देश के आधार पर बदलता है।रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी प्रवक्ता का कहना है, गूगल के पास उन विवादित क्षेत्रों को दिखाने के लिए एक सुसंगत और वैश्विक नीति है, जो विवादित या दावा करने वाले राष्ट्रों द्वारा किया जाता है। इसका अर्थ ये कतई नहीं है कि हम किसी का पक्ष ले रहे हैं। कई चीजों को स्थानीय डोमेन के लिए स्थानीयकृत किया गया है। गूगल की प्रवक्ता का कहना है, हम अपने उपयोगकर्ताओं को सबसे समृद्ध, सबसे अपडेट और सटीक मानचित्र उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम बॉर्डर को उपलब्ध डेटा के आधार पर अपडेट करते हैं। हम ये जानकारी अधिकृत रूप से जिम्मेदार स्रोत से लेते हैं।




रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेंटीना से लेकर यूनाइटेड किंगडम और यूके से ईरान तक, दुनिया की सीमाएं अलग-अलग दिखती हैं। यह इस पर निर्भर करता है कि आप उन्हें कहाँ से देख रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि गूगल और अन्य ऑनलाइन मानचित्रकार उन्हें बदलते हैं।" गूगल का कॉर्पोरेट मिशन "दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करने के लिए" है।
 



 




Post Top Ad