दो दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में-लखनऊ के विभिन्न उद्यानों व गृहवाटिकाओं की आई प्रविष्टियों का जजिंग कार्य - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 16, 2020

दो दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में-लखनऊ के विभिन्न उद्यानों व गृहवाटिकाओं की आई प्रविष्टियों का जजिंग कार्य

  लखनऊः रविवार16 फरवरी 2020

राजभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2020 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न वर्गों के उद्यानों व गृहवाटिकाओं की प्रतियोगिता की जजिंग का शुभारम्भ दिनांक 15 फरवरी, 2020 को हुआ, जो आज दिनांक 16 फरवरी, 2020 को भी जारी रहा। पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गों के उद्यानों व गृहवाटिकाओं की 229 प्रविष्टियां प्राप्त हुई, जिनमें सेना, रेलवे, ए0पी0आई0 सुशान्त गोल्फ सिटी, अंसल, नगर निगम, टाटा मोटर्स, आवास एवं विकास परिषद, एच0ए0एल0, राजभवन, हाईकोर्ट व अन्य विभिन्न राजकीय उद्यान तथा व्यक्तिगत वर्ग के विभिन्न उद्यान प्रेमियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ मेट्रो ने भी प्रथम बार प्रतिभागिता सुनिश्चित की है। इसके अलावा शहर के विभिन्न प्राचीन व ऐतिहासिक स्थल के उद्यानों की भी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में आई सभी प्रविष्टियों की जांच करने हेतु पांच निर्णायक मण्डलों की टोली द्वारा किया जा रहा है। भारत सरकार व प्रदेश के औद्यानिकी से जुड़े संस्थानों, प्रदेश के कृषि विश्व विद्यालयों तथा प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में कार्यरत एवं सेवा निवृत्त उद्यान विशेषज्ञों के गठित निर्णायक मण्डलों द्वारा जजिंग किया गया। विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 23 फरवरी, 2020 को घोषित किया जायेगा एवं विजेताओं को उसी दिन सायं 03ः00 बजे पुरस्कृत किया जायेगा।

यह जानकारी निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण डा0 एस0बी0 शर्मा ने देते हुए बताया कि दिनांक 21, 22, व 23 फरवरी, 2020 को राजभवन प्रांगण, लखनऊ में गमलों में लगी शाकभाजी, शोभाकार पत्ती व फूल वाले पौधों तथा फल, शाकभाजी, पान, शहद, मशरूम आदि तथा फल संरक्षित पदार्थों, कट फ्लावर, फोटोग्राफी, रंगोली, वर्टिकल गार्डेन, कलात्मक पुष्प सज्जा, शादी का मण्डप आदि वर्गों की प्रतियोगिता होगी। इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण सजीव फूलों से निर्मित विभिन्न आकृतियां होंगी। विभिन्न वर्गों में दिनांक 21 व 22 फरवरी, 2020 को प्रदर्शनी स्थल पर ही प्रविष्टियां करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जजिंग का कार्य विषय-विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा। यह प्रदर्शनी प्रदेश की सबसे बड़ी फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कोटि के प्रदेशों के साथ प्रतिभाग कर प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर लाभ उठायें।

पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 के कर कमलों द्वारा दिनांक 22 फरवरी, 2020 को राजभवन प्रांगण, लखनऊ में किया जायेगा। तत्पश्चात प्रदर्शनी आम जनता के लिए खोल दी जायेगी।

Post Top Ad